होली पर हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी बिलासपुर रेंज पुलिस, आईजी रामगोपाल गर्ग ने दिए चाक-चौबंद सुरक्षा के निर्देश
रेंज के सभी जिलों में शांति समिति की बैठकें लेने और उपद्रवियों की पहचान के निर्देश जारी।
नशे में गाड़ी चलाने, ट्रिपल राइडिंग और अशांति फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई।
सोशल मीडिया के माध्यम से ‘मीम मैसेजेस’ जारी कर पुलिस ने हुड़दंगियों को दी चेतावनी।
बिलासपुर | मार्च 2026 पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री रामगोपाल गर्ग ने आगामी होली के त्यौहार के मद्देनजर बिलासपुर रेंज के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बंदोबस्त की विस्तृत समीक्षा की। आईजीपी ने स्पष्ट किया है कि रंगों का यह पवित्र त्यौहार सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
शांति समिति की बैठक और गाइडलाइन
आईजी श्री गर्ग ने रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों में समाज के विभिन्न वर्गों से चर्चा कर त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु आवश्यक
गाइडलाइन निर्धारित की जाए।
हुड़दंगियों और असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर
प्रेस नोट के अनुसार, त्यौहार की गरिमा खराब करने वाले असमाजिक तत्वों से पुलिस कठोरता से निपटेगी। आईजीपी ने निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए हैं:
सघन चेकिंग: होली की पूर्व संध्या (होलिका दहन) से लेकर अगले दिन तक सतत पेट्रोलिंग की जाएगी।
पिकेट पॉइंट्स: शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पिकेट पॉइंट्स लगाकर चेकिंग की जाएगी।
नशाखोरी पर वार: अवैध शराब विक्रेताओं और नशीले पदार्थों का सेवन कर शांति भंग करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
बदमाशों की निगरानी: क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों की विशेष चेकिंग की जाएगी।
यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी
श्री रामगोपाल गर्ग ने आम जनता से अपील की है कि वे उल्लास के साथ होली मनाएं, लेकिन नियमों का उल्लंघन न करें। ट्रिपल सवारी, नशे में वाहन चलाना और चीखते-चिल्लाते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करेगी।
सोशल मीडिया के जरिए अनूठी पहल
बिलासपुर रेंज पुलिस ने इस बार हुड़दंगियों को चेतावनी देने के लिए एक आधुनिक तरीका अपनाया है। रेंज पुलिस द्वारा चेतावनी स्वरूप ‘मीम मैसेजेस’ जारी किए गए हैं, ताकि युवाओं और नागरिकों तक सुरक्षा का संदेश रोचक तरीके से पहुँच सके।
”होली खुशियों का त्यौहार है, इसे भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है, लेकिन कानून व्यवस्था हाथ में लेने वालों के खिलाफ हम बेहद सख्त रुख अपनाएंगे।



Tried my luck at Luck91game! Had some ups and downs, but overall a fun experience. Might be your lucky day at luck91game!
PH444onlinecasino is a fairly solid choice for online gaming. Lots of options to keep you busy. Take a look at ph444onlinecasino!
Logging in to PH9999login was easy-peasy! Smooth experience so far. Maybe you’ll find some fun too with ph9999login!