नेहरू नगर में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर | दिनांक: 08 मार्च 2026 थाना सिविल लाईन अंतर्गत नेहरू नगर क्षेत्र में आज दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना आज दिनांक 08.03.2026 को दोपहर लगभग 13:00 बजे नेहरू नगर स्थित मकान नंबर MIG-33 में घटित हुई। मृतिका पुष्प लता यादव (उम्र 37 वर्ष) अपने पति युवराज यादव (उम्र 43 वर्ष) के साथ उक्त मकान में किराए पर रहती थी। आरोपी मूल रूप से मोहन भाटा, कोटा का निवासी है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटना से कुछ समय पहले मकान मालकिन घर खाली कराने के संबंध में बातचीत करने आई थी। घर खाली करने की बात को लेकर आरोपी पति युवराज यादव, जो कि नशे की हालत में था, अपनी पत्नी पुष्प लता से विवाद करने लगा।

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। वह मृतिका को घसीटते हुए घर के अंदर ले गया और बाथरूम के पास उसके सिर को दीवार जमीन पर जोर से पटक दिया। इस हमले में पुष्प लता के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घटनास्थल से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गया है
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी युवराज यादव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।”





Hi there! Do yoou know iff they make any plugbins to protect against hackers?
I’m kinfa paranmoid about losing eveerything I’ve worked hard on. Anny
suggestions? xnxx