चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता; चंद घंटों के भीतर आरोपी सहित 3 नाबालिग गिरफ्तार
बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात को सुलझाने में उल्लेखनीय तत्परता दिखाई है। थाना सरकंडा क्षेत्र के अंतर्गत आर्य समाज धर्मशाला में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी और उसके तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर 40,000 रुपये मूल्य का चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया है।

घटना का विवरण
प्रार्थी वेद आर्य (25 वर्ष), जो दयानंद सेवाधाम (आर्य धर्मशाला) सरकंडा में रहते हैं, ने दिनांक 07.03.2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह होली के त्यौहार के कारण धर्मशाला में ताला लगाकर अपने गृह ग्राम सक्ती गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सुदर्शन जायसवाल ने फोन पर सूचना दी कि धर्मशाला का ताला टूटा हुआ है। जब प्रार्थी ने वापस आकर देखा, तो स्टोर रूम में रखे तांबे के बर्तन (प्लेट, गिलास, चम्मच, लोटा), तांबे की पूजा सामग्री, साउंड बॉक्स, कपड़े और सफाई का सामान गायब था। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 40,000 रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं सी.एस.पी. श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेह के घेरे में आए निखिल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने तीन अन्य नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
बरामदगी एवं कानूनी कार्यवाही
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया समस्त सामान (तांबे के बर्तन, पूजा सामग्री, साउंड बॉक्स एवं अन्य घरेलू सामान) बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 329/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
निखिल साहू (19 वर्ष): निवासी अटल आवास, अशोक नगर, सरकंडा।
तीन नाबालिग बालक: विधि से संघर्षरत्।



**prostafense**
ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.
**nerve calm**
NerveCalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.