ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में विधानसभा घेराव: वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों समर्थकों संग हुए शामिल
रायपुर/बिलासपुर:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं आंध्र प्रदेश प्रभारी, बिलासपुर के लोकप्रिय जननेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में आज बिलासपुर जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ‘विधानसभा घेराव’ कार्यक्रम में हुंकार भरी। यह प्रदर्शन केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मनरेगा का नाम परिवर्तित किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया था।

प्रमुख नेताओं से भेंट व रणनीति पर चर्चा
घेराव के दौरान श्री त्रिलोक श्रीवास ने राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव, विकास उपाध्याय एवं अरुण वोरा सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व से भेंट की। चर्चा के दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और मनरेगा के अस्तित्व को बचाने के लिए आगामी संघर्ष की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

“मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसका नाम बदलना और इसके स्वरूप से छेड़छाड़ करना गरीबों के हक पर प्रहार है। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक इस अन्याय के खिलाफ लड़ेगी।”
— त्रिलोक चंद्र श्रीवास
सैकड़ों सहयोगियों की रही उपस्थिति
बिलासपुर से आए जत्थे में श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ प्रमुख रूप से मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’, चरण सिंह राज, रमेश शिकारी (सरपंच), भागवत निर्मलकर, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, कृष्ण श्रीवास, राम लखन जायसवाल, मंगल वाजपेई, राहुल गोरख, कामरान खान, शुभम श्रीवास और रामेश्वर केसरी उपस्थित थे।

साथ ही अमन साहू, मुकेश अग्रवाल, नवीन दुबे, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, अनिल साहू, हरीश वर्मा, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, दादूराम लस्कर, चंद्र प्रकाश केसरवानी, दादूराम शिकारी, सुखदेव तिवारी, हृदेश कश्यप, प्रशांत काशी, सोनू कश्यप, धनंजय कश्यप, ओमप्रकाश श्रीवास, लक्ष्मी यादव, राजेश यादव, राम प्रसाद केवट, रामप्रसाद चंद्राकर, प्रकाश कमल सेन एवं श्रीमती अन्नपूर्णा ध्रुव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।


