वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने किया ‘आदित्य प्रॉपर्टीज’ का भव्य शुभारंभ
बिलासपुर (कोनी): हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोनी क्षेत्र के रमतला रोड, हनुमान मंदिर चौक में नवीन संस्थान ‘आदित्य प्रॉपर्टीज’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस संस्थान का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं बिलासपुर जिले के वरिष्ठ लोकप्रिय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के कर-कमलों द्वारा किया गया।

एजुकेशन हब और हरियाली के कारण कोनी क्षेत्र पहली पसंद: त्रिलोक श्रीवास
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री त्रिलोक श्रीवास ने कहा, “कोनी, बिरकोना, रमतला, सेदरी और रतनपुर रोड का यह पूरा बेल्ट एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो चुका है। अपनी प्राकृतिक हरियाली और शांत वातावरण के कारण आज लोग यहाँ आवासीय और व्यवसायिक स्थल लेना पसंद कर रहे हैं। ‘आदित्य प्रॉपर्टीज’ के खुलने से अब आमजन को पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से जमीन व मकान खरीदने में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।”

अतिथियों का किया गया आत्मीय सम्मान
संस्थान के संचालक श्री शुभम श्रीवास ने मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक श्रीवास का श्रीफल, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान संचालक मंडल ने ग्राहकों को विश्वास और गुणवत्तापूर्ण सेवा देने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, श्री सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, चरण सिंह राज, निखिल श्रीवास, मनोहर श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, सोनू श्रीवास, गोविंद यादव, आकाश ठाकुर, अनिल यूके, हरीश श्रीवास, रमेश श्रीवास, आशीष श्रीवास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


