ए.सी. कॉपर वायर चोरी करने वाले शातिर चोरों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में मशरूका बरामद

बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से ए.सी. कॉपर वायर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
सूरज वस्त्रकार उर्फ सूरज महरा (उम्र 23 वर्ष), निवासी: काठा कोनी रोड, विद्यासर, थाना सकरी।
धीरेन्द्र झारिया (उम्र 30 वर्ष), निवासी: बंधवापारा, खपरगंज, थाना सिटी कोतवाली।
एहसान अली (खरीददार) (उम्र 44 वर्ष), निवासी: खपरगंज, थाना सिटी कोतवाली (कबाड़ी)।
घटना का विवरण एवं कार्यवाही:

थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला अभियोजन निदेशालय और रजिस्ट्री ऑफिस परिसर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे ए.सी. से लगातार कॉपर वायर चोरी होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा अज्ञात चोरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति, जो कचरा बीनने का काम करते हैं, चोरी का कॉपर वायर ‘एहसान अली’ की कबाड़ दुकान में बेचने आए हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड मारी और मौके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने सरकारी परिसरों से कॉपर वायर, ए.सी. पार्ट्स और आलमारी से नगदी चोरी करना स्वीकार किया।
जप्त मशरूका (कुल कीमत ₹48,500):
कॉपर वायर: लगभग 80 फीट (कीमत ₹40,000)
ए.सी. पार्ट्स एवं नगद: कुल ₹8,500
अपराध क्रमांक एवं धाराएं:
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध निम्नलिखित अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया है:
अप.क्र. 410, 415 / 2026: धारा 331(4), 305 BNS
अप.क्र. 416, 417 / 2026: धारा 331(4), 305, 317(2), 3(5) BNS
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना सिविल लाइन की टीम की विशेष भूमिका रही।


