शराब कोचियों पर रतनपुर पुलिस का बड़ा प्रहार; 141 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर | दिनांक: 07/04/2026 बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सीस में रेड मारकर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।
प्रमुख विवरण:
जप्त 141 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹28,200/-) एवं शराब बनाने के बर्तन/उपकरण।
गिरफ्तार आरोपी: दुलार साय उर्फ भोला पोर्ते (33 वर्ष), निवासी: कोसाबाड़ी सीस, थाना रतनपुर।
कार्यवाही: आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
श्रीमान उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन (थाना प्रभारी रतनपुर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 06/04/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सीस में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब निर्माण कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी दुलार साय उर्फ भोला पोर्ते के घर की बाड़ी में रेड मारी। मौके से 141 लीटर निर्मित महुआ शराब और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।
टीम की विशेष भूमिका:
इस सफल कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
अंशिका जैन (प्रशिक्षु भापुसे, थाना प्रभारी रतनपुर)
बलदेव सिंह (प्रधान आरक्षक) संजय यादव (आरक्षक)
आकाश डोंगरे (आरक्षक)


