बिलासपुर: कंपनी गार्डन में मधुमक्खियों का अचानक हमला, सुबह की सैर पर निकले लोगों में मची अफरा-तफरी
बिलासपुर। शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक ‘कंपनी गार्डन’ में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां सैर कर रहे नागरिकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह लगभग 8:30 बजे की है। रोजाना की तरह बड़ी संख्या में शहरवासी कंपनी गार्डन में मॉर्निंग वॉक, योग और व्यायाम कर रहे थे। इसी दौरान पेड़ पर स्थित मधुमक्खियों का छत्ता अचानक किसी कारणवश डिस्टर्ब हो गया। देखते ही देखते मधुमक्खियों के विशाल झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया।
दौड़ा-दौड़ा कर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला इतना अचानक और तीव्र था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। मधुमक्खियों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा। बचाव के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे अब देखना यह की नगर निगम इस मामले को कितना गंभीरता से लिया जाऐगा


