ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल नागपुर की तत्परता: वंदे भारत में खोई सोने की बाली ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत यात्री को लौटाई”
ऑपरेशन अमानत की सफलता: वंदे भारत एक्सप्रेस में खोया कीमती आभूषण सुरक्षित बरामद”
दपूमरे, नागपुर मंडल – 10 अप्रैल 2026 दिनांक 8.04.2026 को गाड़ी संख्या 20826 वंदे भारत एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के कान की सोने की बाली खो जाने की शिकायत रेलमदद पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुई। इस पर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अनुरक्षण दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन अमानत” के तहत बाली को खोजकर संबंधित यात्री को सुरक्षित सुपुर्द कर अपनी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय दिया। रेलवे में यात्रा के दौरान अक्सर यात्री अपना सामान ट्रेन या रेलवे परिसर में भूल जाते हैं अथवा खो देते हैं।

ऐसी स्थिति में यात्री रेलमदद (139), रेलवे सुरक्षा बल, जी आर पी या अन्य रेलवे कर्मचारियों के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हैं। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए “ऑपरेशन अमानत” के अंतर्गत खोए या छूटे सामान की खोजबीन कर उसे सही मालिक तक पहुँचाने की कार्रवाई की जाती है। श्री दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में मिले अथवा खोजे गए सामान को सत्यापन उपरांत संबंधित यात्री को सौंपा जाता है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता की माता श्रीमती चित्रा, जो नागपुर से गोंदिया तक यात्रा कर रही थीं, उनका एक सोने का ईयररिंग यात्रा के दौरान कहीं गिर गया था। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल अनुरक्षण दल में तैनात आरक्षक वी.पी. सिंह ने तत्काल कोच संख्या E-1 में खोजबीन कर उक्त सोने की बाली बरामद की। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत सुरक्षा नियंत्रण कक्ष नागपुर एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया को दी। दिनांक 09.04.2026 को गाड़ी संख्या 22647 तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस से वापसी के दौरान उक्त बाली RPF पोस्ट गोंदिया को सुपुर्द की गई। सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता श्री मनोज जेठानंद मनुजा (उम्र 44 वर्ष, निवासी हरिकाशी नगर, गोंदिया) रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया में उपस्थित हुए। आवश्यक सत्यापन के पश्चात लगभग ₹36,000 मूल्य की सोने की बाली उन्हें सुरक्षित वापस सौंप दी गई। यात्री द्वारा रेलवे सुरक्षा बल अनुरक्षण दल एवं रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा या सामान खोने की स्थिति में तुरंत रेलमदद हेल्पलाइन 139 या निकटतम रेलवे अधिकारी से संपर्क करें।



Giao diện người dùng của 888slot – Đánh giá tổng quan và hướng dẫn chơi casino trực tuyến dành cho người Việt được thiết kế theo nguyên tắc “dễ dùng cho người mới, đủ sâu cho dân chuyên”. Bố cục rõ ràng, màu sắc hài hòa và điều hướng mượt mà trên cả điện thoại lẫn máy tính. TONY05-09