सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही; चाकू लहराकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) | दिनांक: 26 अप्रैल 2026 पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक हथियारबंद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका पर चार अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ा प्रतिबंधक कदम उठाया गया है।
हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 25.04.2026 को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मधुबन शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से विजय नरेश उर्फ चप्पू सोनकर (उम्र 34 वर्ष, निवासी नारियल कोठी, मधुबन) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 नग अवैध धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
04 व्यक्तियों पर प्रतिबंधक कार्यवाही
शहर में गुंडागर्दी और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने चार अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में शामिल हैं:
मदन गौर उर्फ हितेश (तेलीपारा)
गोलू उर्फ बालू यादव (जूना बिलासपुर)
आकाश धीरज (तेलीपारा)
लक्की उर्फ प्रियांशु साहू (सरकण्डा)
उक्त सभी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 66 से 69/2026 तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।


