बिलासपुर: मोहल्ले में उत्पात मचाने वाले आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, निवासियों ने SP को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर: शहर के रामायण चौक क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के हौसलों ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। बीती रात क्षेत्र के प्रदीप चौहान द्वारा किए गए उत्पात और ‘तांडव’ के विरोध में आज भारी संख्या में मोहल्लेवासी पुलिस अधीक्षक (एस पी) कार्यालय पहुँचे। निवासियों ने एक स्वर में आरोपी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रदीप चौहान एक आदतन अपराधी है, जिसने पूरे मोहल्ले में भय का माहौल बना रखा है। ग्रामीणों और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी न केवल डराने-धमकाने का काम करता है, बल्कि वह अवैध रूप से गांजे की बिक्री में भी संलिप्त है। नशेडि़यों के जमावड़े और आरोपी की दबंगई के कारण रामायण चौक के लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
ज्ञापन सौंपने आए निवासियों ने बताया कि बीती रात आरोपी ने नशे की हालत में मोहल्ले में जमकर उत्पात मचाया। गाली-गलौज और हथियारों से इलेक्ट्रॉनिक मीटर को तोड़फोड़ किया बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों में भारी दहशत व्याप्त हे।
कल दोपहर लगभग 20 मोहल्लेवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपना दुखड़ा सुनाया। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गई हैं:
आरोपी प्रदीप चौहान की तत्काल गिरफ्तारी।
क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री और नशे के कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध।
रामायण चौक क्षेत्र में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए।




XN88 tự hào sở hữu ứng dụng di động mượt mà, giúp quý khách tham gia đặt cược mọi lúc chỉ với một chiếc điện thoại. TONY06-16
Sau khi thử 888slot app , mình thấy giao diện được tối ưu rất tốt cho mobile. TONY07-08