कैमरामैन सार्थक आडवानी
चमत्कार का झांसा देकर मेडिकल स्टोर संचालक से सोने की अंगूठी और नकदी की ठगी, आरोपी बाबा फरार
करभाटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ढोंगी बाबा ने चमत्कार करने का झांसा देकर एक मेडिकल स्टोर संचालक को अपनी ठगी का शिकार बना लिया। आरोपी बाबा पीड़ित की सोने की अंगूठी और नगद ₹1,000 लेकर मौके से फरार हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाटा मार्केट के रहने वाले एक 52 वर्षीय मेडिकल व्यवसायी शुक्रवार शाम करीब 6:11 बजे थाना उपस्थित हुए और अपने साथ हुई इस घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को एक अज्ञात ढोंगी बाबा उनकी दवा दुकान पर आया। उसने अपनी बातों में फंसाकर और चमत्कार दिखाने का ढोंग रचकर पीड़ित को झांसे में ले लिया। इसके बाद बाबा ने चालाकी से व्यवसायी की सोने की अंगूठी और जेब में रखे ₹1,000 ठग लिए और पलक झपकते ही वहां से रफूचक्कर हो गया।
चकरभाटा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आस-पास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हुलिए के आधार पर आरोपी बाबा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे अंधविश्वास और चमत्कार का दावा करने वाले ठगों से सावधान रहें


