वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में ‘ताश के पत्तों’ पर दांव; CSP और SDOP की संयुक्त कार्रवाई, 8 गिरफ्तार
बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधियों और जुआरियों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मुखबिर की सटीक सूचना पर सीएसपी (CSP) सिविल लाइन और एसडीओपी (SDOP) कोटा की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम गतोरी स्थित ‘वृंदावन ग्रीन फ़ार्म हाउस’ में घेराबंदी कर छापा मारा।

मौके पर ताश के पत्तों पर लाखों का दांव लगाते हुए फ़ार्म हाउस के मालिक मनीष शर्मा समेत कुल 8 जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त और ग़ैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है।
गिरफ़्तार जुआड़ियों
मनीष शर्मा (उम्र 42 साल, निवासी: विद्या नगर, थाना तारबहार) – फ़ार्म हाउस मालिक
रोशन सिंह (उम्र 38 साल, निवासी: ओमनगर, थाना सिविल लाइंस, बिलासपुर)
मुन्ना गोयल (निवासी: राजीव गांधी चौक, थाना सिविल लाइंस)
विकास सिंह (निवासी: दीनदयाल कॉलोनी, मंगला)
नीरज शर्मा (उम्र 42 साल, निवासी: विद्या नगर, थाना तारबहार)
दीपक अग्रवाल (उम्र 37 साल, निवासी: रामा लाइफ सिटी, सकरी)
चंद्रकिशन अग्रवाल (निवासी: तखतपुर, बिलासपुर)
मयंक सोनकर (उम्र 20 साल, निवासी: नया बस स्टैंड, तिफरा)
पुलिस ने घटना स्थल से भारी मात्रा में नगदी, गाड़ियां और मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त की गई कुल सामग्री की अनुमानित कीमत ₹40,00,000/- (चालीस लाख रुपये) है:
नगद राशि: ₹3,80,000/- (तीन लाख अस्सी हजार रुपये) मोबाइल: 11 नग चार पहिया वाहन: 05 नग
बिलासपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध जुआ, सट्टा या अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले और उन्हें पनाह देने वाले फार्म हाउस या प्रॉपर्टी मालिकों पर आगे भी इसी तरह की सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।


