कैमरामैन सार्थक आडवानी
चकरभाठा पुलिस और ACCU की बड़ी कार्रवाई: ₹12.95 लाख के MDMA ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर: नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरभाठा थाना और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने एमडीएमए (MDMA) की अवैध बिक्री की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में ड्रग्स और एक कार जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रहंगी स्थित खोलीभाटा मैदान में एक एस-क्रॉस कार (क्रमांक CG 28 L 8130) में दो युवक नशीला पदार्थ MDMA लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- चंद्रेश बलेचा (29 वर्ष), वार्ड नंबर 12, चकरभाठा
- महेश वर्मा (21 वर्ष), वार्ड नंबर 05, चकरभाठा
जब्त मशरूका:
आरोपियों के कब्जे से 26.05 ग्राम MDMA ड्रग्स और तस्करी में इस्तेमाल एस-क्रॉस कार जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 12 लाख 95 हजार 500 रुपए आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने नशीला पदार्थ बेचने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


