मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे रेड, जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार; ₹47,900 नगद बरामद
बिलासपुर:वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने जुआड़ियों पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे, किसान पारा में घेराबंदी कर रेड मारी। मौके से ताश की पत्तियों पर दांव लगाते हुए 06 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास और फड़ से कुल ₹47,900 नगद तथा 52 पत्ती ताश बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
पकड़े गए आरोपियों में देवेंद्र देवांगन (रपटा चौक), हरिओम साहू व रितेश शर्मा (शर्मा विहार), राजू सोनकर (देवान्चल), गोवर्धन साहू (एकता कॉलोनी, सरकंडा) और दुर्गेश यादव (मनोहर टॉकीज, कोतवाली) शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


