चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार, एक्टिवा वाहन और 60 पाव शराब जब्त
बिलासपुर:वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, चकरभाठा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास से अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक कोचिये को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

25 मई 2025 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर चकरभाठा थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास घेराबंदी कर एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 10 BZ 2608) को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर एक नीले रंग के थैले से 60 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 10.800 लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4800 रुपये है।
आरोपी की पहचान गेंद राम कौशिक (उम्र 58 वर्ष), निवासी ग्राम बोडसरा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अवैध रूप से शराब बिक्री की बात स्वीकार की। पुलिस ने शराब और काले रंग की एक्टिवा को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
चकरभाठा पुलिस की जनअपील:
समाज को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग करें। यदि आपके आस-पास कोई भी अवैध गतिविधियों में लिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।















Trải nghiệm trên điện thoại cũng rất tốt xn88 TONY07-20