बिलासपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई भारत रत्न स्व. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि
भारत रत्न भारत वर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहरलाल नेहरू जी का बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गयी पुण्यतिथि

बिलासपुर आज दिनांक 27 में 2026 को नेहरू चौक में भारत रत्न आजाद भारतवर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहरलाल नेहरू जी के पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद कर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई, उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक सैयद जफर अली हरीश तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग,विनोद साहू दीपक रचलवार गौरव एरी डॉ राहुल सिंह करम गोरख द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और लेखक थे। बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे।उन्होंने हैरो स्कूल और ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज से पढ़ाई की।
उन्होंने लंदन से कानून (लॉ) की डिग्री ली और वकील बने। भारत लौटकर वे महात्मा गांधी से बहुत प्रभावित हुए।
उन्होंने असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
देश की आजादी के लिए वे कुल 9 बार जेल गए। उन्होंने देश में भारतीय संविधान को लागू करने में मदद की।
उन्होंने देश के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार दिया।
आर्थिक विकास और योजनाएं उन्होंने देश के विकास के लिए पांच साल के प्लान शुरू किए।
उन्होंने भाखड़ा-नांगल जैसे बड़े बांध बनवाए, जिन्हें वे ‘आधुनिक भारत के मंदिर’ कहते थे। उन्होंने खेती और सिंचाई को बेहतर बनाने के लिए नए रास्ते खोले। आईआईटी (IIT): उन्होंने देश में उच्च शिक्षा के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खुलवाए।
इसरो(ISRO)की नींव: उन्होंने अंतरिक्ष और परमाणु रिसर्च के लिए शुरुआती कदम उठाए।
एम्स (AIIMS): उन्होंने लोगों के अच्छे इलाज और पढ़ाई के लिए बड़े अस्पताल और कॉलेज बनवाए। IIT IIM ITI जैसे प्रमुख संस्थान बनवाये!
उक्त कार्यक्रम मे कार्यक्रम के संयोजक सै. जफर अली हरीश तिवारी संतोष गर्ग विनोद साहू मनोज शर्मा वीरेंद्र सारथी दीपक राचलवर अन्नपूर्णा ध्रुव जेके जैन सुनील पांडे करम गोरख गौरव एरी संतोष अग्रवाल राजेश शर्मा त्रिभुवन कश्यप हेमंत दिग्रसकर संतोष अग्रवाल शबाब अली अक्षय शुक्ला राकेश बंजारे कौशिक घर चंद्रहास केसरवानी डॉ राहुल सिंह सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे!


