बिलासपुर में बेखौफ बदमाश: गांधी चौक के पास व्यापारी पर हमला कर मोबाइल लूटा, शहर के व्यापारी असुरक्षित
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अब शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक इलाकों में भी व्यापारी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांधी चौक का है, जहां शाम के वक्त एक दुस्साहसिक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांधी चौक स्थित ‘अविनाश इलेक्ट्रिकल’ के संचालक रोज़ की तरह अपनी दुकान पर थे। शाम लगभग 7:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ। उसने दुकानदार से पंखा दिखाने का आग्रह किया। व्यापारी जब उसे पंखा दिखाने लगा और उसका ध्यान बंटा, तभी उस अज्ञात आरोपी ने अचानक भारी-भरकम पंखा उठाकर व्यापारी के सिर पर दे मारा।
सिर पर चोट और लूट की वारदात
अचानक हुए इस जानलेवा हमले से व्यापारी को संभलने का मौका दिए बिना, आरोपी दुकान में रखा उनका कीमती मोबाइल फोन काउंटर से उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गया।
व्यापारियों में भारी आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल
शाम के 7:00 बजे, जब बाजारों में अच्छी-खासी चहल-पहल होती है, ऐसे समय में गांधी चौक जैसे प्रमुख इलाके में इस तरह की वारदात होना पुलिस प्रशासन की गश्त और सुरक्षा दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि अगर मुख्य बाजारों में ही वे सुरक्षित नहीं हैं, तो वे व्यापार कैसे करेंगे?
पुलिस दुकान और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात आरोपी की पहचान की जा सके। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और बाजारों में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाई जाए।




Excelolent way off telling, aand goiod piece oof writng tto geet information resgarding myy presentatio focus, whihh i amm
goiing too deliver inn academy.
Also visjt my pafe desixxx.biz
Mình chơi ở cricfy cricket facts app được vài hôm rồi, cảm giác khá mượt và ít bị lag hơn mấy nơi trước đây. TONY08-26
Mình chơi ở cricfy cricket facts app được vài hôm rồi, cảm giác khá mượt và ít bị lag hơn mấy nơi trước đây. TONY08-26
Chơi giải trí ở ott watch for pikashow khá vui, có nhiều trò khác nhau để lựa chọn. TONY08-26