ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा नागपुर मंडल के गोंदिया स्थित नवनिर्मित नॉन-ईओटी कवर शेड का उद्घाटन, डेमू शेड, रनिंग लॉबी, कोचिंग डिपो एवं पीट लाइन का निरीक्षण दौरा संपन्न।
गोंदिया को मिली आधुनिक रेल अनुरक्षण की बड़ी सौगात, महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने किया नॉन-ईओटी कवर शेड का लोकार्पण।
12 कोच मेमू रेक के रखरखाव को मिलेगी नई मजबूती, संरक्षा, गुणवत्ता और परिचालन उत्कृष्टता पर महाप्रबंधक का विशेष जोर।

दपूमरे, नागपुर मंडल – 04 जून 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने आज दिनांक 04 जून 2026 को नागपुर मंडल के गोंदिया स्थित रेल अनुरक्षण एवं परिचालन व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 12 कोच मेमू रेक के रखरखाव हेतु डेमू शेड के विस्तार कार्य एवं नवनिर्मित नॉन-ईओटी कवर शेड का उद्घाटन किया। साथ ही गोंदिया डेमू शेड, कोचिंग डिपो, पीट लाइन तथा रनिंग लॉबी का गहन निरीक्षण कर संरक्षा, अनुरक्षण गुणवत्ता एवं परिचालन दक्षता का विस्तृत जायजा लिया।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर श्री मनीष अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक नागपुर श्री दीपक कुमार गुप्ता, मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारीगण और साथ ही रेलवे परामर्शदात्री सहयोग समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
महाप्रबंधक ने सर्वप्रथम डेमू शेड में रेल इंजनों एवं मेमू/डेमू रेकों के अनुरक्षण कार्यों, आधुनिक उपकरणों तथा उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित नॉन-ईओटी कवर शेड का उद्घाटन करते हुए कहा कि आधुनिक अनुरक्षण सुविधाओं का विस्तार रेल परिचालन की विश्वसनीयता और संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

इसके पश्चात उन्होंने गोंदिया कोचिंग डिपो एवं पीट लाइन का निरीक्षण कर कोचों की साफ-सफाई, अनुरक्षण, जल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोच अनुरक्षण एवं स्वच्छता के उच्च मानकों को निरंतर बनाए रखा जाए, जिससे यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।
महाप्रबंधक ने रनिंग एवं लॉबी रूम का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने लोको पायलटों एवं सहायक लोको पायलटों को उपलब्ध सुविधाओं, क्रू प्रबंधन प्रणाली, संरक्षा परामर्श व्यवस्था तथा विश्राम सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने रेलकर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि संरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक कर्मचारी का अनुशासन, सतर्कता और कार्यनिष्ठा सुरक्षित रेल संचालन की आधारशिला है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने महाप्रबंधक को नागपुर मंडल में चल रहे संरक्षा उन्नयन कार्यों, अधोसंरचना विकास परियोजनाओं, अनुरक्षण सुविधाओं के आधुनिकीकरण तथा यात्री सेवा सुधार संबंधी पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागपुर मंडल आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों के माध्यम से सुरक्षित, समयनिष्ठ और विश्वसनीय रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने संरक्षा, गुणवत्ता और परिचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए संरक्षा के प्रति पूर्ण समर्पण, उत्कृष्ट अनुरक्षण व्यवस्था तथा यात्री सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
गोंदिया में डेमू शेड के विस्तार, नवनिर्मित नॉन-ईओटी कवर शेड के लोकार्पण तथा कोचिंग डिपो एवं पीट लाइन में उपलब्ध अनुरक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से मंडल की अनुरक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे रेल सेवाओं की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता को नई गति मिलेगी।



I ggo tto seee every daay some webxites andd information sites too read articles, howevrr his webog
presents feature baszed articles.
Feeel freee too visit mmy wweb blog: xmxxtube bokep
You’re so cool! I don’t believe I’ve reead a songle
thing lile this before. So grat too find sokeone wijth uniqu thoughts oon ths subject.
Seriously.. thhank yoou ffor stsrting tis up. Thiss site iss
onee ting tha iis needed onn tthe internet, somene wiith a little originality!
Heere iss myy page; cnhub.xyz