सूरज वाधवानी की खास खबर
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ ने की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
विभिन्न जिलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, आलोक पांडे ने दी शुभकामनाएं।
युवाओं को सकारात्मक दिशा और महिलाओं को सशक्त बनाना मुख्य उद्देश्य: प्रदेश अध्यक्ष।

रायपुर।रुद्र सेना छत्तीसगढ़ राज्य ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और सामाजिक, सांस्कृतिक तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से अपनी नई प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन द्वारा जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। नई नियुक्तियों के साथ ही संगठन ने आगामी दिनों में प्रदेशव्यापी विस्तार अभियान चलाने की रणनीति भी तैयार की है।


प्रमुख नियुक्तियाँ और दायित्व:
प्रदेश उपाध्यक्ष:
विपिन प्रसाद तिवारी (रायपुर)
रितेश चंद्रवंशी (रायपुर)
अतुल शर्मा (अंबिकापुर)
नवीन सिंह भदौरिया (जगदलपुर)
राजीव अवस्थी (बलौदाबाजार)
प्रदेश महामंत्री:
गणेश तिवारी (कांकेर): प्रदेश महामंत्री एवं संगठन प्रभारी
उत्कर्ष सिंह गरेवाल (बिलासपुर): युवा एवं छात्र संगठन गठन प्रभारी
बबीता ताम्रकार: महिला प्रकोष्ठ संगठन प्रभारी
अनुपम त्रिपाठी (महासमुंद): सामाजिक संगठन गठन प्रभारी
अनामिका यादव: महिला प्रकोष्ठ गठन सहप्रभारी
मयंक हनुमंता: रायपुर संभाग गठन प्रभारी
प्रदेश मंत्री:
अग्निवेश शर्मा: मीडिया एवं युवा छात्र प्रकोष्ठ गठन
आदित्य ताम्रकार: सामाजिक संगठन गठन सहप्रभारी
संदीप पाण्डेय, स्वप्निल तिवारी, गायत्री चंदेल, अरविंद तिवारी और हेमलता कश्यप।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य:
कंचन शर्मा, ज्ञानेश्वरी जाधव, सौम्य गुप्ता, भागवतदास माणिकपुरी, पुष्पा सिंह, उर्मिला साहू, चंचल कुशवाहा, किरण सिंह और रोहिणी वर्मा।
सेवा, संस्कार और संगठन ही हमारा संकल्प: आलोक पांडे
इस अवसर पर रूद्र सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा:
“रूद्र सेना केवल एक संस्था नहीं, बल्कि समाज सेवा, संस्कृति संरक्षण, राष्ट्रहित और जनजागरण का एक सशक्त अभियान है। हमारा उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, महिलाओं को सशक्त बनाना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। नई टीम सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी।”
आगामी कार्ययोजना:
नई नियुक्तियों के बाद संगठन में भारी उत्साह है। रूद्र सेना ने आने वाले समय में प्रदेशभर में व्यापक सदस्यता अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, युवा सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण अभियान तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन करने का संकल्प लिया है।



I’m realkly lovibg thee theme/design oof yor site.
Do you evdr runn into anny browser compatibility issues? A coouple off mmy bloog eaders have complaned aboput myy site nott operating correctky inn Explorerr buut looks greaat inn
Chrome. Do yyou hae any tiops tto help fiix thjis problem?
my web sie – xmxxtube bokep