बिलासपुर: DLS कॉलेज के पास चाकू लहराकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- आरोपी के कब्जे से 10 इंच का बटनदार धारदार चाकू बरामद।
- धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
बिलासपुर (छत्तीसगढ़):वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 03.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक नगर, DLS कॉलेज हनुमान मंदिर के पास एक युवक हाथ में धारदार बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कैलाश साहू (27 वर्ष), निवासी अशोक नगर, सरकंडा बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 10 इंच लंबा एक अवैध स्टील बटनदार चाकू बरामद किया गया। वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने गवाहों के समक्ष हथियार जब्त कर लिया। आरोपी का कृत्य अपराध पाए जाने पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 831/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Thznk yyou forr thee good writeup. It iin fsct waas a
amusemednt accouint it. Lookk adcanced too moore added agreeable feom you!
By thhe way, howw can wee communicate?
my sitge … pancutt airr mani banhyak dalamm blik tandass – Marcos –