ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
केंद्रीय मंत्री ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

केंद्र सरकार के सफलता पूर्वक 12 साल पुरे करने के पर राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों के अन्तर्गत भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर सरकार की उपलब्धियों को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों में सिरकत कर रही है अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज सुबह शहर के प्रबुद्ध वर्गो से मुलाक़ात कर केंद्र पोषित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का शहरी एवं ग्रामीण जीवन में पड़ने वाले अनुकूल प्रभाओं पर चर्चा की
इसी तारतम्य केंद्रीय मंत्री ने आज कोनी स्थित मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया और चिकित्सकों व अस्पताल प्रबंधन से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुनी उन्होंने अस्पताल प्रशासन को गुणवत्तापूर्ण उपचार, स्वच्छता एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अस्पताल प्रबंधन ने मंत्री को अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं एवं संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है तथा स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी महापौर पूजा विधानी जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल दीपक सिंह महामंत्री एस कुमार मनहर जनक देवांगन प्रणव शर्मा समदरिया राजकुमार साहू तिरिथ राम यादव चंद्र प्रकाश सूर्या ऋषभ चतुर्वेदी अनमोल झा अंकिता पाण्डेय बबिता ताम्रकार पवन कश्यप मोनू रत्नाकर श्रीवास अंकुर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे




References:
Usa casino bonus ohne einzahlung casino royale film
References:
Indiana casino https://onlysales.fr/