सुरज वाधवानी की खास खबर
व्यापार विहार ठगी मामला: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग से एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
बिलासपुर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र व्यापार विहार में एक व्यापारी से हुई 3 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपियों में से एक को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण:
कुछ दिनों पूर्व व्यापार विहार के एक प्रतिष्ठित व्यापारी को झांसे में लेकर अज्ञात ठगों ने ₹3,00,000 की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना तारबाहर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:
बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश देकर आरोपी को दुर्ग से धर दबोचा


