सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर चोर गिरफ्तार, 11 स्मार्टफोन और कीमती सामान बरामद
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 11 नग महंगे स्मार्टफोन, घड़ियां और नकदी बरामद की है।
प्रथम मामला (अप.क्र. 949/2026): प्रार्थी तारकेश्वर साहू की शिकायत पर पुलिस ने नूतन चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी निखिल सोनी (24 वर्ष, सरकंडा) को दबोचा। इसके पास से चोरी के 02 नग मोबाइल, 02 हाथ घड़ियां और नकदी (कुल कीमत ₹40,400/-) जप्त की गई।

द्वितीय मामला (अप.क्र. 952/2026): प्रार्थी रामनारायण मिंज की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदेही महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू (22 वर्ष, सिरगिट्टी) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने गांजे के शौक के लिए अशोक नगर, खमतराई और स्वर्णिमा कॉलोनी के सूने मकानों से सिलसिलेवार 09 नग कीमती स्मार्टफोन (कीमत ₹52,499/-) चोरी करना स्वीकार किया।
कार्रवाई: दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। पुलिस ने शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर दोनों आरोपियों को धारा 331(4), 305 BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



