बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर सनरूफ से स्टंट करने वाला चालक गिरफ्तार
बिलासपुर थाना चकरभाठा क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर-रायपुर हाईवे मार्ग पर तेज व लापरवाही पूर्वक चलती कार में स्टंटबाजी करने वाले एक युवक पर बिलासपुर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर मानव जीवन को खतरे में डालने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसकी क्रेटा कार को जब्त कर लिया गया है।

रात्रि करीब 02:00 से 03:00 बजे के मध्य।रायपुर-बिलासपुर मार्ग, हिर्री माइंस के पास।आरोपी चालक: प्रशांत जायसवाल (उम्र 21 वर्ष), पिता- जीत जायसवाल, निवासी- पुराना बस स्टैंड, महुआ होटल के पास, थाना कोतवाली, बिलासपुर।
जब्त वाहन: क्रेटा कार, क्रमांक CG 10 BE 4400।
आरोपी प्रशांत जायसवाल चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहा था, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों और स्वयं की जान को गंभीर खतरा था। घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने की बात स्वीकार की है। चकरभाठा पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट (MVA) के तहत विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई है। बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सड़कों पर स्टंटबाजी कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।



