ग्राम बैटरी में शांति व्यवस्था भंग करने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ मल्हार पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
मल्हार/मस्तूरी:ग्राम बैटरी (चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी) में दो पक्षों के बीच चल रहे आपसी विवाद और गांव का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ मल्हार पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण:
जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जून 2026 को प्रथम पक्ष के प्रार्थी जवाहरलाल कश्यप की रिपोर्ट पर आरोपी हनुमान प्रसाद, उनके पुत्र बाबूलाल, दयाराम व अन्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। वहीं, दूसरे पक्ष के हनुमान प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट पर जवाहर कश्यप, जीवन कश्यप, दुष्यंत कश्यप और प्रेमचंद पांडे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था।
कार्रवाई की वजह:
एफआईआर दर्ज होने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनाव कम नहीं हुआ। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए गांव में विवाद कर रहे थे, जिससे गांव की शांति व्यवस्था खतरे में थी। गांव में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मल्हार पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की:
- प्रथम पक्ष: बाबूलाल वर्मा (53 वर्ष), नंदकुमार वर्मा (40 वर्ष), राम रतन वर्मा (45 वर्ष), मधुसूदन कश्यप (54 वर्ष)।
- द्वितीय पक्ष: दुष्यंत कश्यप (40 वर्ष), राजेश्वर उर्फ राजा (34 वर्ष), प्रेमचंद पांडे (40 वर्ष)।
मल्हार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।






This is my first time pay a quick visit at here and i am
in fact impressed to read all at alone place.
xnxx