राजू सूर्यवंशी बने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला महामंत्री
बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने आज जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस नवीन सूची में सीपत निवासी वरिष्ठ व सक्रिय नेता राजू सूर्यवंशी को जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

राजू सूर्यवंशी को संगठन में कार्य करने का लंबा और जमीनी अनुभव है। वे पूर्व में जिला सचिव, ब्लॉक महामंत्री, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तथा जिला महासचिव जैसे कई अहम पदों पर रहकर पार्टी को मजबूती दे चुके हैं। सांगठनिक अनुभव के साथ-साथ क्षेत्र में उनका मजबूत राजनीतिक प्रभाव भी है; पूर्व में उनकी धर्मपत्नी जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रह चुकी हैं।
उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय संगठन में भारी उत्साह है। राजू सूर्यवंशी के जिला महामंत्री बनने पर सीपत सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है एवं सूर्यवंशी को बधाई दी है।
