बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा किंग किशन चंद बजाज सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान श्री रजनीश सिंह द्वारा अवैध रूप से संचालित जुआ, सट्टा पट्टी और ऑनलाइन सट्टे को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इसी तारतम्य में पिछले कुछ दिनों से विश्वसनीय मुखबिरों से लगातार जानकारी मिल रही थी कि बिलासपुर का सट्टा किंग मास्टर किशन चंद बजाज अपने साईं धाम (तोरवा) स्थित घर से ऑनलाइन सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार संचालित कर रहा है।
इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 06.07.2026 को तोरवा पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम द्वारा किशन चंद बजाज के घर पर योजनाबद्ध तरीके से रेड की कार्रवाई की गई।
मौके से गिरफ्तार आरोपी:
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए कुल 04 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया:

किशन चंद बजाज (उम्र 66 साल, निवासी – साईं धाम कॉलोनी, तोरवा) दिनेश कुमार वाधवानी (उम्र 39 साल, निवासी – फजलबाड़ा, थाना कोतवाली) भैयालाल सोनकर (उम्र 39 साल, निवासी – आरपीएफ कॉलोनी, सिरगिट्टी) मनोहर लाल खत्री (उम्र 63 साल, निवासी – साईं धाम कॉलोनी, तोरवा)
पुलिस ने घटना स्थल से सट्टे में प्रयुक्त साधन और नगदी बरामद की है:
नगदी रकम: ₹50,690
वाहन: 01 स्कार्पियो गाड़ी (क्रमांक CG 04 PW 3311) और 01 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 CD 0570)
संचार उपकरण: 07 नग टच स्क्रीन मोबाइल और 04 नग की-पैड मोबाइल
अन्य: 01 नग प्रिंटर
कठोर वैधानिक कार्रवाई:इस मामले में आरोपियों का कृत्य संगठित अपराध की श्रेणी में आने के कारण, उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6, 7 और नवीन कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।



