लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने स्पेशल केयर स्कूल के ऑटिस्टिक बच्चों को दीं शैक्षणिक सेवाएं व आर्थिक सहयोग
- संस्था ने एक बच्चे की पूरे साल की फिजिकल एक्टिविटी फीस का चेक सौंपा, स्टेशनरी और खाद्य सामग्री भी बांटी
- पर्यावरण संरक्षण के तहत स्कूल प्रांगण में लगाए गए फलदार एवं छायादार पौधे
बिलासपुर, अंतरराष्ट्रीय सेवा संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल ‘वसुंधरा’ बिलासपुर द्वारा अपनी निरंतर सेवा गतिविधियों के तहत तिलक नगर स्थित स्पेशल केयर स्कूल में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा एवं रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों को शैक्षणिक और शारीरिक विकास में सहयोग प्रदान करना था।


तिलक नगर स्थित इस स्पेशल केयर स्कूल में लगभग 45 ऑटिस्टिक बच्चे शिक्षा और थेरेपी ले रहे हैं। इन बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, स्कूल की प्रिंसिपल शिवानी विट्ठालकर के सहयोग से वसुंधरा परिवार ने व्यापक स्तर पर सहायता पहुंचाई।
सालाना फीस और विशेष स्टेशनरी का योगदान:
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सचिव मंजू मिश्रा एवं उषा मुदलियार द्वारा स्कूल प्रबंधन को ₹5,100 (पाँच हजार एक सौ रुपये) का चेक सौंपा गया, जिससे एक बच्चे की पूरे वर्ष की फिजिकल एक्टिविटी (शारीरिक गतिविधियों) की फीस का वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इन बच्चों की विशिष्ट पढ़ाई-लिखाई के लिए सामान्य से अलग तरह की स्टेशनरी की आवश्यकता होती है, जिसे क्लब की सचिव मंजू मिश्रा, विनीता मिश्रा, जोन चेयरपर्सन रश्मिलता मिश्रा, किरण बाजपेई और मंजुला शिंदे के सहयोग से स्कूल को प्रदान किया गया।


बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री:
बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके प्रति आत्मीयता प्रकट करने के लिए उषा मुदलियार एवं मंगला कदम के सौजन्य से सभी 45 बच्चों को खाने-पीने की वस्तुएं, जिनमें पारले-जी बिस्किट, चिप्स और नमकीन के पैकेट शामिल थे, वितरित किए गए।
संस्था के सदस्यों ने साझा किए अनुभव:
लायंस क्लब वसुंधरा विगत 4-5 वर्षों से इस स्पेशल केयर स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहा है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच समय बिताने के बाद क्लब सदस्यों ने भावुक होते हुए कहा कि इन बच्चों की अपनी एक अलग दुनिया होती है, ये आम भाषा या गतिविधियों को आसानी से नहीं समझ पाते। ऐसे में स्कूल का पूरा स्टाफ जिस धैर्य, अत्यंत प्यार और समर्पण के साथ इन्हें संभालता है, वह वाकई वंदनीय है। यही कारण है कि वसुंधरा परिवार हर वर्ष यहां आकर अपनी सेवाएं देता है।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश:
इस सेवा कार्य के साथ ही स्कूल प्रांगण में ‘डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण’ के अंतर्गत वृक्षारोपण गतिविधि भी की गई। भविष्य में बच्चों को फल और छाया मिल सके, इस उद्देश्य से प्रांगण में आम सहित अन्य फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। इस गतिविधि में उषा मुदलियार का विशेष सहयोग रहा।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
इस संपूर्ण सेवा कार्य को सफल बनाने में कार्यक्रम की आयोजक सचिव मंजू मिश्रा एवं उषा मुदलियार रहीं। कार्यक्रम के दौरान क्लब डायरेक्टर व एलसीआईएफ चेयरपर्सन सलमा बेगम, सुधा परिहार, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, सीता तिवारी सहित क्लब की अन्य महिला सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं और अपना सक्रिय योगदान दिया।



Mình đánh giá pikashow application download khá cao vì các thao tác đều đơn giản và phù hợp với người mới bắt đầu. TONY08-26