ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
बिलासपुर स्टेशन के गेट क्रमांक-4 स्थित एस्केलेटर 08 से 10 जुलाई 2026 तक आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बंद रहेगा
बिलासपुर – 08 जुलाई 2026 यात्रियों की सुरक्षा एवं बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के गेट क्रमांक-4 स्थित एस्केलेटर को आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के लिए 08 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। रखरखाव कार्य के दौरान एस्केलेटर के हैंड रेल बेल्ट एवं रोलर्स को भी बदला जाएगा। यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। यात्रियों से आग्रह कि वे इस अवधि में प्लेटफॉर्म बदलने के लिए गेट क्रमांक-4 व गेट क्रमांक-1 पर उपलब्ध लिफ्ट व फुट ओवरब्रिज का उपयोग करें।|



