ब्युरो रिपोट हिरा चावराइ
तिल्दा-नेवरा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक विकास देशमुख का प्रमोशन, बने थाना प्रभारी
तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक (एसआई) विकास देशमुख को विभागीय पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। पदोन्नति के बाद वे अब थाना प्रभारी (टीआई) बन गए हैं। हालांकि उन्हें किस थाने का प्रभार सौंपा गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

उप निरीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विकास देशमुख ने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा विभिन्न मामलों के सफल निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में उनकी कार्यशैली, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे पुलिस विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों के बीच भी लोकप्रिय रहे हैं।
अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर उनकी सक्रियता की सराहना होती रही है। विभागीय पदोन्नति को उनकी मेहनत, ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवाओं का परिणाम माना जा रहा है।
प्रमोशन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया है कि थाना प्रभारी के रूप में भी विकास देशमुख अपनी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कानून व्यवस्था को और मजबूत करेंगे तथा जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे।
पुलिस विभाग में उनकी यह उपलब्धि युवा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।



Thank you for sharing this! I really liked how you broke down “तिल्दा-नेवरा थाना में पदस्थ उप
निरीक्षक विकास देशमुख का प्रमोशन, बने थाना प्रभारी – CG Crime News”
— it’s not every day you read such a well-structured take.
I’ve been following similar subjects as well, and I put together some notes over here: Kedibet Türkiye Great work!