रुद्र सेना के पदाधिकारियों ने पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज से लिया आशीर्वाद
रायपुर। रुद्र सेना एवं अखिल भारतीय हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक पांडे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने रायपुर आगमन पर परम पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज से सौजन्य भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस शिष्टमंडल में रुद्र सेना के प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उत्कर्ष सिंह गरेवाल विशेष रूप से शामिल रहे। भेंट के दौरान सनातन धर्म की रक्षा, राष्ट्रहित, गौ-संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन व सार्थक चर्चा हुई।

चर्चा के दौरान उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने कहा कि पूज्य महाराज श्री का मार्गदर्शन युवाओं और संपूर्ण समाज के लिए हमेशा से प्रेरणास्रोत रहा है। वहीं, पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा और जनजागरण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर सौरभ सिंह गरेवाल और विक्की यादव भी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने महाराज जी का आशीर्वाद लेकर सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक गति देने का दृढ़ निश्चय किया।



