छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 10 अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए डीजीपी ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षकों) और 3 उप निरीक्षकों (SI) का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेश के मुताबिक, थाना प्रभारियों में लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, शशिश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा और अजय कुमार साहू को बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर भेजा गया है। वहीं, अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय (PHQ), प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर और सुनील येशु को बीजापुर से कांकेर स्थानांतरित किया गया है।
उप निरीक्षकों में गणेश यादव का तबादला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा, अमित गुप्ता का मुंगेली से सूरजपुर और वीणा साहू का रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर किया गया है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल शासकीय आवश्यकता और राज्य की कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी व मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।



