ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
गोंदिया स्टेशन पर विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान 24 ट्रेनों की जांच, 193 मामलों में 1,18,005 का राजस्व अर्जित
गोंदिया स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान, 193 मामलों में 1.18 लाख का राजस्व अर्जित
दपूमरे, नागपुर मंडल – 28 जुलाई 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2026 को गोंदिया रेलवे स्टेशन पर विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों तथा 24 ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई। इस दौरान कुल 193 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,18,005 का राजस्व अर्जित किया गया।


जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करते पाए गए 113 यात्रियों से 90,605, अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे 34 यात्रियों से 22,800 तथा अतिरिक्त सामान के साथ यात्रा कर रहे 46 यात्रियों से 4,600 का जुर्माना वसूला गया।
यह विशेष अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक (चेकिंग) श्री अरविंद साव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें 08 मुख्य टिकट निरीक्षक, 17 यात्रा टिकट परीक्षक एवं 02 एमटीएस सहित कुल 27 कर्मचारियों ने भाग लिया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए आवश्यकतानुसार प्लेटफॉर्म टिकट का उपयोग करें। यात्रियों से रेलगाड़ियों एवं स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का भी आग्रह किया गया है। रेलवे अधिनियम के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाती है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह ने कहा कि रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। विशेष टिकट जांच अभियान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने, रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्रियों में नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि नागपुर मंडल में ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।



