मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कोड़ापुरी में मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग पर लिया संज्ञान
कलेक्टर बिलासपुर को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश, क्षेत्रवासियों में जगी उम्मीद

बिलासपुर, 28 जुलाई । जनपद पंचायत तखतपुर क्षेत्र क्रमांक 13 की जनपद सदस्य श्रीमती कविता महेश यादव द्वारा ग्राम पंचायत कोड़ापुरी में मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को प्रस्तुत किए गए आवेदन पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा 27 जुलाई 2026 को जारी पत्र में कलेक्टर बिलासपुर को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी जनदर्शन पोर्टल पर भी दर्ज की जाए। मुख्यमंत्री सचिवालय के इस निर्देश को क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों के लिए एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
गौरतलब है कि जनपद सदस्य श्रीमती कविता महेश यादव ने मुख्यमंत्री को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया था कि ग्राम पंचायत कोड़ापुरी एवं आसपास के गांवों में खेल सुविधाओं का अभाव है। इसके कारण क्षेत्र के युवा एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी नियमित अभ्यास और विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं जुटा पाते हैं। उन्होंने बताया कि यदि ग्राम पंचायत कोड़ापुरी में मिनी स्टेडियम का निर्माण होता है तो युवाओं को खेल प्रशिक्षण, अभ्यास तथा प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा आवेदन को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर बिलासपुर को भेजे गए निर्देश के बाद अब जिला प्रशासन नियमानुसार प्रस्ताव का परीक्षण करेगा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद शासन के प्रावधानों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा आवेदन पर संज्ञान लिए जाने की खबर से ग्राम पंचायत कोड़ापुरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि शासन स्तर पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र को शीघ्र ही मिनी स्टेडियम की सौगात मिलेगी। इससे ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त



