चाकू लहराकर आम जनता को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोनी पुलिस ने भेजा जेल
बिलासपुर पुलिस द्वारा गुंडागर्दी और अवैध हथियारों से समाज में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 03/08/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टाटी नाला, सेमरताल-जलसो रोड के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंदर उर्फ टोबो वर्मा (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम जलसो, थाना कोनी बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग अवैध चाकू जब्त किया गया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
आरोपी का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।



