नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

- अपराध क्रमांक: 1139/2026
- धाराएँ: 78, 79 BNS एवं 12 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act)
- गिरफ्तार आरोपी: मनीष कंवर, पिता- चंद्र कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी- कुटीपारा, मोपका।
- पीड़िता के पिता द्वारा दिनांक 08 अगस्त 2026 को चौकी मोपका में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला आरोपी मनीष कंवर (26 वर्ष) पिछले लगभग 2 महीनों से उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी का स्कूल आते-जाते समय पीछा (Stalking) कर रहा था और अश्लील इशारे बाज़ी कर परेशान कर रहा था।
शिकायत मिलते ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल धारा 78, 79 BNS एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।
पुलिस की कार्रवाई:
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी मोपका पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष कंवर को उसके निवास स्थान कुटीपारा से घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ के पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



