बेटियां शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर बनें, यही सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य : कविता यादव
कोड़ापुरी में 270 छात्राओं को वितरित हुई निःशुल्क साइकिल
कोड़ापुरी/तखतपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ापुरी में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 270 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत तखतपुर की सदस्य श्रीमती कविता महेश यादव ने छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

श्रीमती यादव ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना केवल साइकिल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

उन्होंने कहा कि आज जो बेटी साइकिल से स्कूल जाएगी, वही कल डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिकारी अथवा समाज की सशक्त नागरिक बनकर अपने माता-पिता, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने की अपील की।
माता-पिता को बताया सबसे बड़ा गुरु

जनपद सदस्य ने कहा कि माता-पिता बच्चों के सबसे बड़े गुरु होते हैं। उनके संस्कार और मार्गदर्शन बच्चों के जीवन की मजबूत नींव तैयार करते हैं। छात्राओं को अपने माता-पिता का सम्मान करते हुए उनके अच्छे संस्कारों और मार्गदर्शन को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और विधायक के प्रति जताया आभार
श्रीमती कविता महेश यादव ने प्रदेश में शिक्षा और बेटियों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए योजनाएं संचालित कर रही है।
उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और बेटियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में शिक्षा विभाग लगातार कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह के प्रति भी क्षेत्र में शिक्षा एवं विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने के लिए आभार व्यक्त किया।
शिक्षा आत्मनिर्भरता का आधार : अंबिका साहू
जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबिका विनोद साहू ने कहा कि बच्चों को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन करने, लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां परिवार और समाज की मजबूती का आधार हैं।
माता-पिता के संस्कार जीवन की मजबूत नींव : माधवी वस्त्रकार
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत तखतपुर की अध्यक्ष श्रीमती माधवी संतोष वस्त्रकार ने कहा कि माता-पिता बच्चों के सबसे बड़े गुरु होते हैं। उनके संस्कार और मार्गदर्शन बच्चों के जीवन की मजबूत नींव तैयार करते हैं। उन्होंने छात्राओं से माता-पिता का सम्मान करते हुए उनके अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने तथा अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कविता टिकेश साहू, पंच सुनील पटेल, बद्री साहू एवं सुनीता साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ापुरी की प्राचार्य सुश्री सरोज पारकर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।















[4874]Win89 – Đăng nhập, tải app và hướng dẫn chơi baccarat online,Truy cập win89 để trải nghiệm sòng bài trực tuyến. Hướng dẫn nạp tiền casino qua momo nhanh chóng và chia sẻ mẹo quay slot nổ hũ hiệu quả. Tham gia ngay! visit: win89