थाना सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 07 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर:थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी और अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सिरगिट्टी पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए 07 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी (प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक) आकाश चौधरी एवं बीट आरक्षकों द्वारा क्षेत्र के संवेदनशील व चिन्हित स्थानों पर सतत चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान क्षेत्र में शांति भंग करने और नशाखोरी/अड्डेबाजी में संलिप्त पाए जाने पर निम्नलिखित 07 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया:

उज्जवल कश्यप (20 वर्ष), निवासी तिफराआशीष प्रमाणित उर्फ आशु (22 वर्ष), निवासी नयापारा रिजवान खान (21 वर्ष), निवासी गणेश नगर चुचुहियापारामोह. सिकन्दर उर्फ आदिल (24 वर्ष), निवासी गणेश नगर चुचुहियापाराअभिषेक साहू (34 वर्ष), निवासी शांति नगर तिफरा प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू (34 वर्ष), निवासी जरौधा (तखतपुर)नीलकमल केंवट उर्फ नीलू (24 वर्ष), निवासी जरौधा (तखतपुर)
जनता से अपील
सिरगिट्टी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी या असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त और निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।



Sau khi đọc bài review này mình mới thử cricfy tv ios , hiện tại thấy khá hài lòng. TONY09-18