चोरी की मोटरसाइकिल सहित 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.07.2026 को प्रार्थी साहिल सिंह (निवासी इंटरसिटी होटल के पास, तोरवा) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी यामहा मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 BQ 4051, कीमती लगभग ₹30,000) को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना व वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदेही व्यक्तियों को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर घूमते देखा। घेराबंदी कर रोककर पूछताछ करने पर आरोपियों ने वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई यामहा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
गिरफ्तार आरोपी:
- पवन पटेल (उम्र 19 वर्ष), पिता: अश्वनी पटेल, निवासी: पाठकपारा, वार्ड नं. 06, तखतपुर।
- शेख इरफान (उम्र 23 वर्ष), पिता: शेख कररूद्दीन, निवासी: बड़े बेरला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली (छ.ग.)।






