अम्बिकापुर-जबलपुर-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार मदन महल स्टेशन तक |
बिलासपुर :- 17 अगस्त 2026 यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 11266/11265 अम्बिकापुर-जबलपुर-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार मदन महल स्टेशन तक आज दिनांक 17 अगस्त 2026 से किया गया है।
अम्बिकापुर-मदन महल स्टेशनों के मध्य इस गाडी का समय-सारिणी इस प्रकार है :
गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिनांक 17 अगस्त 2026 से अम्बिकापुर स्टेशन से 06.15 बजे रवाना होगी तथा जबलपुर स्टेशन आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान 15.00 बजे एवं मदन महल स्टेशन 15.20 बजे पहुंचेगी |
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11265 मदन महल-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिनांक 17 अगस्त 2026 से मदन महल स्टेशन से 12.25 बजे रवाना होगी तथा जबलपुर आगमन 12.35 बजे, प्रस्थान 12.45 बजे एवं अम्बिकापुर स्टेशन 23.00 बजे पहुंचेगी |














