संवाददाता सुरज वाधवानी
मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह: नवनिर्वाचित छात्र संघ ने ली निष्ठा और अनुशासन की शपथ
चकरभाठा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल, चकरभाठा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय छात्र संघ के अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व और सेवा भावना का बीजारोपण करना था।

समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप मिश्रा (सीएमओ, नगर पालिका बोदरी) और विशिष्ट अतिथि श्री विजय वर्मा (चेयरमैन, नगर पालिका बोदरी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ ही विद्यालय के चेयरमैन श्री सबीनो डिसूजा, वाइस चेयरमैन श्री राम कुमार आर्या, प्राचार्या श्रीमती वंदना डिसूजा, उप-प्राचार्या श्रीमती महिमा प्रांजल हीराधर, समन्वयकद्वय डॉ. साधना सिन्हा एवं श्रीमती पिंकी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पदों के अनुरूप बैज और सैश प्रदान कर अलंकृत किया गया। हेड बॉय मयंक आर्या और हेड गर्ल पूर्वी कौशिक के नेतृत्व में संपूर्ण छात्र परिषद ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं आदर्शों को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को समझते हुए समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना है। वहीं, विशिष्ट अतिथि श्री विजय वर्मा ने कहा कि स्कूली स्तर पर मिलने वाले ये अवसर छात्रों में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का विकास कर उन्हें बेहतर नागरिक बनाते हैं। चेयरमैन श्री सबीनो डिसूजा, वाइस चेयरमैन श्री राम कुमार आर्या और प्राचार्या श्रीमती वंदना डिसूजा ने भी सभी छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करने की सीख दी।
कार्यक्रम का समापन समन्वयक डॉ. साधना सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
नवनिर्वाचित छात्र परिषद (2026-27)
मुख्य कार्यकारिणी:
- हेड बॉय: मयंक आर्या | हेड गर्ल: पूर्वी कौशिक
- वाइस हेड बॉय: सिद्धार्थ चावला | वाइस हेड गर्ल: भाविका सजनानी
- अनुशासन प्रमुख: सुदीक्षा दुंपला (सहायक: वैदिक शर्मा)
- सांस्कृतिक प्रमुख: तनय दुंपला (सहायक: मन्नत रेलवानी)
- क्रीड़ा प्रमुख: श्रृष्टि पाटनवार (सहायक: शौर्य प्रताप सिंह)
- साहित्यिक प्रमुख: मीनाक्षी छावड़ा (सहायक: अनन्या कुमारी)
- AI & IT प्रमुख: दीक्षा कुमारी सिंह (सहायक: प्रतीक दुबे)
- ईको क्लब प्रमुख: एंजेल रोहरा (सहायक: श्रृष्टि साहू)
सदनीय व्यवस्था (House System):
- पृथ्वी हाउस (Earth): अमृता दिनानी (सहायक: जयंत शर्मा)
- जल हाउस (Water): तान्या साहू (सहायक: शिवाय जायसवाल)
- अग्नि हाउस (Fire): मोक्ष नामदेव (सहायक: आस्था कौशिक)
- वायु हाउस (Air): ईशा उपाध्याय (सहायक: हार्दिक छाबड़ा)















Le monde du risque en ligne est en pleine évolution. Parmi les sites populaires, le
casinozer casino, casinozer casino se distingue
par son offre de divertissements attrayants.