संवाददाता उमा खरे की रिपोट
बिलासपुर। सीपत–कुली मार्ग की लगातार बिगड़ती हालत और सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर युवा शक्ति संगठन ने प्रशासन के सामने अंतिम स्मरण पत्र के साथ गंभीरता से अपनी बात रखी।
जिला कलेक्टर से मुलाकात कर सड़क की जमीनी स्थिति, बार-बार की जा रही अस्थायी मरम्मत और ओवरलोड वाहनों से उत्पन्न समस्या से अवगत कराया।

संगठन के प्रमुख अर्जुन वस्त्रकार ने भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तन और स्कूली समय पर नो-एंट्री की मांग रखी। मार्ग परिवर्तन पर कलेक्टर ने ‘भारतमाला प्रोजेक्ट’ अधूरा होने की बात कही, जबकि नो-एंट्री पर सड़क चलने लायक बनने के बाद कदम उठाने का आश्वासन दिया।

कलेक्टर द्वारा जारी प्रमुख निर्देश:
०. PWD विभाग: स्वयं मौके पर निगरानी रखकर सड़क को शीघ्र चलने योग्य बनाए।
०. खनिज विभाग व RTO: संयुक्त जांच अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कड़ाई से कार्रवाई करें।




०. सुरक्षा व धूल नियंत्रण: सड़क सुधार के तुरंत बाद पानी का छिड़काव, यातायात नियंत्रण और स्कूली समय पर नो-एंट्री लागू की जाए।
विभाग की इस लापरवाही के खिलाफ संगठन और ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर लगातार शिकायतें दर्ज कराकर इसे बड़े जन-अभियान का रुप दिया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन नहीं होता है, तो क्षेत्र की जनता के साथ उग्र चक्काजाम और जन-आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान संगठन से श्रवण वस्त्रकार, अजय यादव, महेश्वर नेताम, धर्मेंद्र पटेल, श्याम सुन्दर, शशिकांत मेहरा, क्रांति सोनी और सूरज यादव समेत संगठन के कई सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।















This is my new favorite spot for some weekend fun. The odds are fair and the atmosphere is great. Love bdbet5777!