संत माता अद्दी अम्मा की मासिक वर्सी हर्षोल्लास से मनाई गई
बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग साहिब दरबार में संत माता अद्दी अम्मा की मीठी याद में मासिक वर्सी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में साध संगत द्वारा श्री सुखमणि साहिब जी का सामूहिक पाठ किया गया। इसके पश्चात बबल भाई साहेब ने मधुर गुरबाणी कीर्तन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया और विश्व कल्याण के लिए अरदास की। इस शुभ अवसर पर जियाना बजाज, सिमरन लालचंदानी एवं डॉ. हेमंत कलवानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संगत के साथ केक काटा गया और गुरु का आशीर्वाद लिया गया।


सेवादारों ने बताया कि दरबार में ऐसी मान्यता है कि संत माता अद्दी अम्मा की वर्सी के अवसर पर उनके चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक पांच मोमबत्तियां प्रज्वलित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वरताया गया, जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में सोनू लालचंदानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, पूज्य पंचायत के अध्यक्ष गोपाल सिधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, वर्तमान पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचंदनी, भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, श्रीचंद दयालानी, जगदीश जज्ञासी, गंगाराम सुखीजा, सुरेश माधवानी, कन्हैया आहूजा, भगवानदास चंदानी, राजकुमार मनसुखानी, दीपक लालवानी, नीलम लालवानी, मनन, डॉ. सोनम अक्षय, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अमर लाल संतानी, दिलीप कलवानी, अनीता नारवानी, सोनिया कलवानी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, ज्योति हिंदूजा, राखी इदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, अक्षय, राजेंद्र सिंह, अविनाश हिंदूजा और रोशन सहित दरबार साहिब के सभी सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।















Honestly one of the best experiences I have had online lately. The graphics are crisp and the bonuses are actually usable. Love idsemesta88.
[3123]Table game login at casino gamit ang GCash | Maglaro na,Mag-enjoy sa table game at i-download ang table game APK. Alamin din kung paano maglaro ng baccarat at makuha ang pinakamabilis na payout slots. Login na! visit: table game