आयुष सिंह राज बने किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा और प्रदेश प्रभारी के आदेशानुसार किसान कांग्रेस की प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस क्रम में प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी श्री आयुष सिंह राज को ‘प्रदेश महासचिव – किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़’ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

श्री आयुष सिंह राज इससे पूर्व संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे आदिवासी कांग्रेस व असंगठित मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर में जिला सचिव के पद पर रह चुके हैं। संगठन में उनके लंबे व्यावहारिक अनुभव, निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस प्रांतीय जिम्मेदारी से नवाजा है। उनकी इस नियुक्ति से किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, गरीबों, मजदूरों और क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।
वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
अपनी नियुक्ति के उपरांत प्रेस एवं मीडिया को संबोधित करते हुए श्री आयुष सिंह राज ने सर्वप्रथम अपने राजनीतिक गुरु व मार्गदर्शक, अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी (पि.व.वि.) के वरिष्ठ नेता एवं बेलतरा/बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता श्री त्रिलोक श्रीवास का आभार व्यक्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय व प्रांतीय कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस विभाग, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री राज ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे किसानों, मजदूरों और आम जनता के हक की लड़ाई पूरी निष्ठा के साथ लड़ेंगे और संगठन को धरातल पर मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।



I’ve been trying a few platforms lately and this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are surprisingly fast. Definitely worth a try for anyone looking for a reliable spot. Check out bdmegapari for a great experience.
I’ve tried a few sites lately but this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are surprisingly fast. Definitely checking out bdgv88 again tonight!
Finally found a place where the bonuses actually make sense. Great experience so far and the loading speed is impressive. Visit briwin600