कांग्रेसी नेता की हत्या की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 02 मोबाइल जब्त
बिलासपुर पुलिस को कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमले की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
दिनांक 04.07.2026 को प्रार्थी शिशिर कश्यप ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता श्याम कश्यप सुबह करीब 06.45 बजे रेल्वे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर थे। उसी दौरान 03 अज्ञात नकाबपोशों ने डंडे व नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन तथा एएसपी क्राइम मधुलिका सिंह, एएसपी पंकज पटेल, सीएसपी गगन कुमार व डीएसपी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पूर्व में आरोपी नितिन टेकाम, साहिल सोनकर एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:
जांच के दौरान घटना के मुख्य षड्यंत्रकारी नवीन पटेल (उम्र 38 साल, निवासी- तेलीपारा, बिलासपुर) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराए थे।
आरोपी के पास से 02 नग मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना तारबाहर पुलिस व ACCU टीम की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध क्रमांक: 221/2026 | धाराएं: 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109, 55 बीएनएस















One of the most trustworthy sites I have come across. The promotions are generous and the overall experience is just seamless. pkdewa90