शराब के पैसे न देने पर चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना के चंद घंटों बाद पुलिस ने दबोचा
थाना तारबाहर, बिलासपुर: शराब के लिए पैसे मांगने पर चाकू से हमला करने वाले शातिर आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्रार्थी संतोष ध्रुव ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर के बाहर मोहल्ले का निक्की साहू उर्फ बाला शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए धारदार चाकू से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अप.क्र. 298/2026, धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस को देखकर भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी का विवरण व ज़ब्ती:
अनिकेश साहू उर्फ निक्की उर्फ बाला (24 वर्ष), निवासी डीपूपारा तालाब के पास, तारबाहर।ज़ब्ती: 01 नग धारदार चाकू।
इस त्वरित कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव, सउनि संजय शर्मा, आर. महेंद्र सोनकर, नूरुल कादिर, रूपलाल चंद्रा एवं भागीरथी गेंदले का सराहनीय योगदान रहा।















pinko казино, pinco дарит уникальный опыт игры.
На этом сайте можно насладиться многообразием игр
и приятными бонусами.
Here is my blog post … https://pinco-xcj28.top/
Within the world of gaming, 1xBet sport betting, http://web.symbol.rs/forum/member.php?action=profile&uid=1310807 is unique due to its varied options and user-friendly
interface. Gamers can find favorable odds and various markets to choose from.