शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चकरभाठा पुलिस की गिरफ्त में, भेजा गया जेल
बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधों पर त्वरित कार्यवाही के तहत शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पीड़िता ने दिनांक 25/08/2026 को थाना चकरभाठा में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी रंजीत गिरी गोस्वामी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने पीड़िता की जाति का बहाना बनाकर शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में धारा 69 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्यवाही:
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
रंजीत गिरी गोस्वामी (25 वर्ष)निवासी: तेलियापुरान (थाना जारहगांव, जिला मुंगेली), हाल मुकाम- वार्ड नं. 12 विकासनगर (थाना चकरभाठा, बिलासपुर)



[7911]Vegas79 | Link vào chính thức và hướng dẫn chơi baccarat,Truy cập vegas79 để nhận link vào mới nhất. Hướng dẫn tải app vegas79 nhanh chóng, mẹo quay slot nổ hũ dễ thắng và cách nạp tiền casino qua momo tiện lợi. visit: vegas79
Really impressed with the security and the ease of depositing funds. It feels safe and professional which is all I care about. Check out cpc88login for a secure bet.