संवाददाता जय प्रकाश यादव
परिवर्तन एक आशा की किरण की ओर से नेशनल लेवल ऑनलाइन सावन क्वीन कॉन्टेस्ट 2026 सम्पन्न
महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से परिवर्तन एक आशा की किरण की टीम द्वारा ऑनलाइन नेशनल लेवल सावन क्वीन कॉन्टेस्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस पहल की फाउंडर्स श्रीमती किरण पाठक एवं श्रीमती प्रीति ठक्कर ने बताया कि सावन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के इंदौर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित देशभर से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को घर बैठे एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण बाहर नहीं निकल पातीं, ताकि वे अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अपनी एक अलग पहचान बना सकें। सभी विजेताओं को क्राउन, सैश, मोमेंटो और सम्मान प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
विजेताओं की सूची –
सावन क्वीन – श्रीमती विनीता जैन, भिलाई
रेनी क्वीन – श्रीमती योगमाया कुल्हारी , बिलासपुर
सेकंड रनर अप रेनी क्वीन – श्रीमती अंजू रत्नाकर, बिलासपुर
मानसून क्वीन – श्रीमती शेफाली पांडोले, इंदौर
डांसिंग दिवा – श्रीमती रिचा केशरवानी, बिलासपुर
सावन प्रिंसेस – कु. काव्या मानिकपुरी, तिल्दा
योगा क्वीन – श्रीमती रेणुका साहू, बसना
कॉमेडी क्वीन – श्रीमती पद्मजा सिन्हा, बिलासपुर
कैनवास क्वीन – श्रीमती अंजना केसर, अकलतरा
हरियाली क्वीन – श्रीमती पूजा कंवर, भाटापारा
बेस्ट गेटअप – श्रीमती रिंकू सुथार, कोलकाता
बेस्ट परफॉरमेंस – श्रीमती अमरीषा जैन, भिलाई
बेस्ट एक्सप्रेशन – श्रीमती कविता इदनानी, बिलासपुर
बेस्ट प्रेजेन्टेशन – श्रीमती शिवानी जैन, राजिम
प्रतियोगिता के सफल समापन पर फाउंडर्स ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर महिला में एक विशेष प्रतिभा छिपी है और ऐसे मंच से उन्हें आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास मिलता है। भविष्य में भी टीम द्वारा महिलाओं के लिए ऐसे ही प्रेरणादायक ऑनलाइन आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे।















Quick deposits and even quicker wins! I love how straightforward everything is on this site. Definitely visiting bet393 more often.