सकरी ग्राम हॉफा में नृसिंह स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
विशेष संवाददाता,सुरज वाधवानी
ग्राम हॉफा (सकरी) स्थित प्रसिद्ध ‘सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज’ मंदिर में रक्षाबंधन एवं नृसिंह स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अलौकिक एवं भव्य धार्मिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दोहरे शुभ संगम पर क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए हजारों श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः काल से ही पूरा क्षेत्र “जय नृसिंह देव” और “जय बघर्रा पाठ महाराज” के जयकारों से गुंजायमान रहा।

भगवान नृसिंह को रक्षा सूत्र बांधकर ली पहली आशीष
उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और परंपरा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं एवं बहनों ने सर्वप्रथम भगवान नृसिंह (सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज) को रक्षा सूत्र (राखी) अर्पित किया। बहनों ने भगवान से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और रक्षा का वरदान मांगा।
वैदिक रीती-नीति से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय एवं आचार्य भानु प्रताप पाण्डेय द्वारा सभी धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न कराए गए। शुभ मुहूर्त में भगवान का महाअभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार किया गया।

आचार्य जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा, “सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज साक्षात भगवान नृसिंह के स्वरूप एवं हमारे क्षेत्र के संकटमोचन हैं। आज के दिन प्रभु को रक्षा सूत्र बांधने से भक्तों के सभी भय और संकट दूर होते हैं तथा क्षेत्र में सुख, शांति व भाईचारा बना रहता है।”
भजन-कीर्तन और विशाल भंडारा
दिनभर स्थानीय मानस प्रेमी मंडलियों द्वारा श्री रामचरितमानस पाठ एवं सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। संध्या 7:00 बजे भव्य महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में स्थानीय स्वयंसेवकों ने भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था संचालन में सराहनीय योगदान दिया। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को अत्यंत दिव्य और अविस्मरणीय बताया।















Great interface and the graphics are stunning. It feels like a premium casino experience right from my phone. 38jilicclogin